देश
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 2 आर्मी जवानों और 3 अन्य लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा जिले के पीलूखेड़ी में NH 46 पर ओसवाल फैक्ट्री के सामने हुआ. जानकारी के अनुसार आर्मी के ट्रक का टायर फटने से वह यात्री बस से टकरा गया. हादसे में 5 मौत के साथ 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. हालांकि, मौतों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है.