देश
झारखंड में लोकसभा चुनाव की पूर्व संध्या पर बड़ा हादसा हो गया. पलामू में विस्फोट में 3 नाबालिग समेत 4 लोगों की मौत हो गई. 2 लोगों के घायल होने की खबर है. पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट मनातू थाना क्षेत्र में एक स्क्रैप डीलर के यहां हुआ. एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी रांची से करीब 190 किमी दूर ये हादसा हुआ है. 13 मई को राज्य के पलामू सहित 4 सीटों पर वोटिंग है.