देश
विश्वभर में केसर की मांग में वृद्धि के कारण भारतीय केसर की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है. पश्चिम एशिया में राजनीतिक तनाव के कारण ईरान से केसर की आपूर्ति में कमी आई, जिससे भारतीय केसर की मांग बढ़ गई. केसर की खुदरा कीमत 4.95 लाख रु. पहुंच चुकी है. जम्मू-कश्मीर में केसर उगाया जाता है. सबसे अच्छी क्वालिटी का भारतीय केसर थोक बाजार में 3.5-3.6 लाख रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है.