अंतर्राष्ट्रीय
NASA ने सूर्य की सतह पर हुए 2 बड़े विस्फोटों को रिकॉर्ड किया है. NASA के सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी ने सोलर फ्लेयर्स का ये नाजारा कैद किया है. NASA ने बयान जारी कर कहा कि 10 मई, रात 9:23 बजे और 11 मई को सुबह 7:44 बजे ये फ्लेयर्स चरम पर थे. दरअसल सूर्य के नॉर्थ और साउथ पोल्स अपनी जगह बदलते हैं, जिसे दोबारा स्विच करने में 11 साल लगते हैं. इस दौरान सूर्य से फ्लेयर्स निकलते हैं.