देश
दिल्ली में एक बार फिर बम की धमकी दी गई है. दिल्ली के बुराड़ी सरकारी अस्पताल और मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल में बम की धमकी वाला ईमेल मिला है. इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. इससे पहले भी दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी लेकिन जांच में कुछ नहीं मिला था. वहीं धमकी देने वाले के मोबाइल नंबर का IP एड्रेस रूस का पाया गया था.