देश
राजस्थान के जयपुर में व्हाट्सएप मैसेज की वजह से एक लड़के ने अपने मौसेरे भाई का ही कत्ल कर दिया. पुलिस के मुताबिक मृतक सलमान अंसारी के घरवालों ने खान परिवार नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है. पिछले कुछ दिनों से सलमान के मौसेरे भाई असलम, जमीर और साहिल ग्रुप में सलमान के खिलाफ गंदे मैसेज डाल रहे थे. इसी बात को लेकर भाइयों में झगड़ा हुआ और असलम ने सलमान के सीने में चाकू घोंप दिया.