क्रिकेट

क्रिकेट

बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 के 62वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हरात हुए लगातार 5वीं जीत दर्ज की. बेंगलुरु ने इस जीत के साथ प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें बरकरार रखी हैं. अब बेंगलुरू ने 13 में से 6 मैच जीतकर 12 प्वाइंट्स हासिल कर लिए हैं. टीम अब प्वाइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर आ गई है. प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद कायम है. दिल्ली की टीम को यकीनन ऋषभ पंत की कमी खली है.