देश
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नहटौर थाना क्षेत्र के ढकौला गांव की है। संजय (25) अपने खेत में शनिवार देर शाम को पानी देने गया था, तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, तेंदुआ उसे बुरी तरह से जख्मी कर चुका था।