देश
जौनपुर जिले के उमरी बदलापुर के मूल निवासी आरपीएफ उपनिरीक्षक जयचंद्र शर्मा (48) उन्नाव के गंगाघाट स्टेशन स्थित आरपीएफ चौकी में इंचार्ज के पद पर तैनात थे।रेलवे स्टेशन परिसर की बैरक में नहाने के बाद आरपीएफ दारोगा ने गीला तौलिया तार में फैला दिया। करंट लगने से उनकी हालत बिगड़ गई। सहकर्मियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।