देश
गोमतीनगर थाने में तैनात सिपाही विशाल त्यागी 15 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण से लेकर तीसरे चरण तक चुनाव ड्यूटी पर तैनात था. सिपाही को एक पिस्टल और 10 कारतूस मिले हुए थे. 9 मई को सिपाही चुनाव ड्यूटी से लौटा और थाने में आमद कराई. आमद कराने के दौरान सिपाही ने 10 कारतूस थाने में जमा कर दिए.पिस्टल गायब कर दी. जब इस मामला का पता आला अधिकारियों को चला तो उन्होंने पूरे मामले में केस दर्ज किया है और जांच शुरू की है.