देश
झारखंड के साहिबगंज में एक बड़ा हादसा होने से बच गया जब मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के जनसभा को संबोधित करने वाले मंच ने उनके आने से पहले ही धराशायी हो गया। यह मंच INDIA गठबंधन के प्रत्याशी विजय हसदा के नॉमिनेशन के लिए आयोजित जनसभा के लिए बनाया गया था। मंच के गिरने से मुख्यमंत्री की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है। मंच की ऊंचाई कम होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ।