देश

देश

अहमदाबाद के सरदार पटेल इंटरनेशनल हवाईअड्डे पर बेंगलुरु से आ रही इंडिगो फ्लाइट का टायर लैंडिंग करते समय फट गया। विमान में 150 यात्री सवार थे जो सभी सुरक्षित हैं। घटना की जानकारी होते ही पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को जानकारी दी और हवाईअड्डे की तरफ से इमरजेंसी कॉल घोषित की गई। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और टायर बदलने की प्रक्रिया शुरू की गई।