देश
दिल्ली में शुक्रवार देर रात धूल भरी आंधी ने कई पेड़ उखड़ दिए, यातायात प्रभावित हुआ और कई स्थानों पर बिजली काट दी गई। पालम केंद्र में हवा की रफ्तार 92 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रही। अगले दो दिनों में तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।