देश

देश

झांसी-कानपुर हाईवे पर परीछा थर्मल पावर प्लांट के पास एक कार में पीछे से DCM ने टक्कर मार दी. इससे कार में लगा CNG टैंक फट गया और कार आग की लपटों में घिर गई. इस घटना से कार में सवार दूल्हा समेत 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. एरच थाना क्षेत्र के बिलाटी निवासी आकाश अहिरवार (25) की बरात जानी थी. वो अपने भाई, चार वर्षीय भतीजा, कार चालक और दो अन्य साथियों के साथ बारात लेकर जा रहा था.