देश

देश

UP के पीलीभीत से फूड पॉइजनिंग के चलते एक मासूम की मौत होने का मामला सामने आया है. उसके परिवार के 5 लोग अस्पातल में भर्ती हैं, जिनका इलाज जारी है. परिवार के 6 लोगों ने मैगी में चावल मिलाकर खा लिए थे. इसके बाद से उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई. एक साथ परिवार के सभी लोगों के बीमार होने से खलबली मच गई. डॉक्टर ने बताया कि बीमार हुए लोगों में फूड पॉइजनिंग के लक्षण हैं.