देश
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई नये नियम बनाए हैं। अगर आपकी ट्रेन छूट जाती है, तो आप दो स्टेशन तक उसे पकड़ सकते हैं और आपकी सीट टीटी किसी को नहीं देगा। अगर आपका प्लान बदल जाता है, तो आपको नया टिकट लेने की जरूरत नहीं है, आप उसी टिकट पर अपना सफर जारी रख सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप 500 किलोमीटर से लंबी यात्रा पर निकले हुए हैं, तो आप इसके बीच में एक ब्रेक ले सकते हैं।