देश
उत्तर प्रदेश पुलिस ने गाजियाबाद में एनकाउंटर में एक बदमाश अक्षय उर्फ अक्की को मार गिराया. अक्की पर हत्या और लूट के आरोप थे और वह फरार था. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. इसके कब्जे से एक लूटा हुआ मोबाइल फोन और एक अवैध असलहा बरामद किया गया. यह आरोपी 4 मई 2024 को थाना शालीमार गार्डन इलाके में हुई लूट और हत्या की घटना में वांछित था.