देश
एयर इंडिया एक्सप्रेस के केबिन क्रू सदस्य काम पर लौटने के लिए सहमत हो गए हैं और कंपनी ने जिन 25 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था उन्हें भी वापस बुला लिया है। दिल्ली में चीफ लेबर कमीशनर के ऑफिस में ये समझौता हुआ । एयरलाइन ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि उनके मुद्दों पर ध्यान देगी और ठोस कदम उठाएगी। इससे फ्लाइट शेड्यूल तेजी से बहाल होने की उम्मीद है।