देश
जम्मू कश्मीर के कारगिल में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई। भूकंप सुबह करीब सवा 7 बजे आया और लोग घरों से बाहर की ओर दौड़े। जानी और माली नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भूकंप आने की पुष्टि की। पिछले 2 महीने में यह चौथी बार है कि जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके लगे हैं।