देश
अहमदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 6 मई को 38 स्कूलों को मिली बम धमकियों में पाकिस्तानी लिंक का खुलासा किया है. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं. शहर में दहशत और भय की भावना पैदा करने के लिए एक रूसी सर्वर का इस्तेमाल किया गया था. धमकी भरा मेल रूसी डोमेन से भेजा गया था. बम निरोधक दस्तों ने गहन निरीक्षण किया लेकिन संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली.