अंतर्राष्ट्रीय
हमास के साथ चल रही जंग को लेकर इज़रायल निजी रुख नहीं बदलने वाला है. वह अपने हिसाब से चलेगा और हमास के खिलाफ खड़ा रहेगा. ये संकेत वहां के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तब दिए है, जब उनके देश पर युद्ध को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दबाव बनाया जा रहा है. इज़रायली पीएम ने साफ किया कि अगर इज़रायल पर दबाव डाला गया तो वह हमास के खिलाफ जंग में 'अकेले खड़ा रहेगा'.