देश

देश

यूपी के गाजियाबाद में शुक्रवार की शाम टाटा स्टील के बिजनेस हेड विनय त्यागी की हत्या कर दी गई थी. पुलिस का कहना है कि विनय की हत्या लूट के बाद की गई थी. पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. पुलिस ने एनकाउंटर में बदमाश अक्की उर्फ दक्ष को ढेर कर दिया है, एक अन्य आरोपी फरार हो गया. मुठभेड़ में एक आरोपी और एक सब इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए.