देश
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मई में उत्तर भारत और मध्य भारत में अधिक लू और उच्च तापमान की चेतावनी जारी की है. दक्षिण राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, महाराष्ट्र और गुजरात में 9 से 11 दिनों तक लू की संभावना है. 11 मई के बाद कुछ राहत की संभावना है. तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, और पश्चिम बंगाल में बारिश हो सकती है. तमिलनाडु में भारी बारिश, जबकि कोलकाता में तूफान के आसार हैं.