देश

देश

संभल लोकसभा सीट पर मतदान के दिन पत्नियों की जगह ड्यूटी करने वाले तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीनों को जेल भेज दिया गया है और उनकी पत्नियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। ये तीनों अपनी पत्नियों के आईडी कार्ड का उपयोग कर रहे थे। इनमें से दो की पत्नियां शिक्षामित्र हैं और एक की पत्नी सहायक अध्यापिका है। इनके खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।