देश
दिल्ली शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने जा रही है. ईडी अपनी चार्जशीट में केजरीवाल का नाम मुख्य साजिशकर्ता और किंगपिन के तौर पर दर्ज करने जा रही है. प्रवर्तन निदेशालय का दावा है कि उसने अरविंद केजरीवाल से जुड़े मनी ट्रेल का पता लगा लिया है. यह पहली बार होगा, जब केजरीवाल का नाम चार्जशीट पर दाखिल होगा.