देश
झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास और संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल की पत्नी रीता लाल से ईडी दफ्तर में पति के सामने बिठाकर ही सवाल-जवाब किया जा रहा है. वहीं, संजीव लाल और उनका नौकर जहांगीर आलम पिछले दो दिनों से ईडी की रिमांड पर हैं. पिछले तीन दिनों में इनसे व इनके करीबियों के ठिकानों से ही करीब 35 करोड़ रूपये बरामद किये जा चुके हैं. ईडी की छानबीन जारी है.