अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के शिकागो में रहने वाला 26 वर्षीय भारतीय छात्र 2 मई से लापता है. शिकागो पुलिस ने कहा है कि रूपेश चंद्र चिंताकिंडी, एन शेरिडन रोड के 4300 ब्लाक से लापता हो गए हैं. भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि वह रूपेश का पता लगाने के लिए पुलिस और भारतीय प्रवासियों के संपर्क में है. शिकागो पुलिस ने 6 मई को एक बयान जारी कर लोगों से अपील की है कि छात्र का कुछ भी पता चले तो जानकारी दें.