देश
साइबर अटैक के मामले पिछले कुछ महीनों में काफी तेज हो गए हैं। 2024 की पहली तिमाही में हर दिन 400 से ज्यादा साइबर हमले किए जा रहे हैं। ये हमले किसी आम यूजर्स पर नहीं, बल्कि ऑर्गेनाइजेशन्स पर किए जा रहे हैं। हैकर्स रिमोट कोड एग्जीक्यूशन केजरिए सबसे ज्यादा ऑर्गेनाइजेशन्स को टारगेट कर रहे हैं, जिसकी वजह से 64 प्रतिशत संस्थान प्रभावित हुए हैं।