देश

देश

विरुधुनगर जिले के कलेक्टर जयसेलन ने कहा कि शिवकाशी के पास एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 8 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि इस ब्लास्ट में 12 अन्य लोग झुलस गए हैं. पुलिस ने कहा कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि विस्फोट किस वजह से हुआ. शिवकाशी को भारत में पटाखा बनाने का केंद्र कहा जाता है. यह स्थान देश के पटाखों, सेफ्टी माचिस और स्टेशनरी सामानों के कुल उत्पादन में भी एक बड़ी हिस्सेदारी रखता है.