अंतर्राष्ट्रीय
भारत में डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वेन ने सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एक वीडियो में यहां डेनमार्क दूतावास से लगी एक गली में कूड़े को दिखाते हुए अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की.राजदूत ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसका शीर्षक था- सुंदर और हरी-भरी नई दिल्ली, बहुत सारी बातें लेकिन कोई कार्रवाई नहीं, इस बात से दुखी हूं.