देश
राजस्थान के कोटा शहर में छात्रों पर पड़ रहे मानसिक दबाव का असर आए दिन देखने को मिल रहा है. अब एक और छात्र कोटा के हॉस्टल से लापता हो गया है. छात्र ने अपने परिजनों को मैसेज भेजकर कहा है कि वह कोई गलत काम नहीं करेगा. 19 वर्षीय छात्र ने गायब होने से पहले अपने परिजनों को एक मैसेज भेजकर कहा है कि वह घर छोड़कर जा रहा है और आगे की पढ़ाई नहीं करना चाहता है.