देश
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बिना किसी नोटिस के सामूहिक तौर पर 'बीमारी' का हवाला देकर छुट्टी पर जाने वाले कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. एयर इंडिया एक्सप्रेस के 100 से ज़्यादा केबिन क्रू मेंबर्स ने अचानक 'सिक लीव' लगाकर छुट्टी ले ली, जिसकी वजह से मंगलवार रात से एयरलाइन को अपनी 90 से ज़्यादा फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ा. इसके चलते हज़ारों यात्रियों को परेशान होना पड़ा.