अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका का कहना है कि रफ़ाह हमले को देखते हुए उसने इज़राइल को जाने वाली बमों की खेप को रोक दिया था. बाइडन प्रशासन के एक बड़े अधिकारी के मुताबिक खेप में 907 किलोग्राम के 1800 बम और 220 किलोग्राम के 1700 बम थे. इज़राइल ने गाज़ा के रफ़ाह पर हमला करने की बात कही है, जिसे देखते हुए उसने वहां रहने वाले क़रीब एक लाख लोगों से अपनी जगह छोड़ कर नज़दीक पूर्वी इलाक़ों में जाने के लिए कहा है.