देश
सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है. जयराम रमेश ने X पर लिखा, "सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया, कांग्रेस अध्यक्ष ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है." पित्रोदा को उनकी टिप्पणी पर पीएम मोदी सहित BJP ने घेरा था.