देश
भ्रामक विज्ञापन से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में चल रही कार्यवाही को लेकर टिप्पणी करने को लेकर IMA प्रमुख डॉ. आरवी अशोकन की मुश्किलें बढ़ती जा रही है, सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को डॉ. अशोकन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. मामले की सुनवाई के दौरान पीठ ने मामला लंबित रहने के दौरान IMA अध्यक्ष डॉ. अशोकन द्वारा दिए गए साक्षात्कार पर कड़ी फटकार लगाई.