देश

देश

उत्तराखंड के जंगलों की आग को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार को फटकार लगाई है. कोर्ट ने कहा है कि कृत्रिम बारिश उपाय नहीं है. इस पर पूरी तरह से काबू पाने के लिए आपको कदम उठाने होंगे. इस मामले में 15 मई को अगली सुनवाई होगी. याचिकाकर्ता और वरिष्ठ वकील राजीव दत्ता ने राज्य सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है. साथ ही वनों को लेकर राष्ट्रीय नीति की मांग की है.