देश
आबकारी घोटाले से जुड़े मामले में जमानत देने से इनकार करने के निचली अदालत के निर्णय को चुनौती देने वाली दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई टल गई है. ED-CBI ने मामले में जवाब दाखिल करने के लिए 1 सप्ताह का और समय देने की मांग की. इस पर न्यायमूर्ति ने जवाब दाखिल करने के लिए 4 दिन का समय देते हुए सुनवाई अगले 13 मई तक के लिए स्थगित कर दी.