देश
दिल्ली HC ने 8 मई को उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें अरविंद केजरीवाल को जेल से सरकार चलाने की इजाजत देने की मांग की गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, न्यायालय ने याचिकाकर्ता श्रीकांत प्रसाद को फटकार लगाते हुए उन पर 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया. याचिका पर कोर्ट ने कहा, "हम क्या करें? क्या हम आपातकाल या मार्शल कानून लागू करें? हम प्रेस या विपक्ष का मुंह कैसे बंद कर दें?"