अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

रूस के रक्षा मंत्रालय ने सामरिक परमाणु हथियारों यानी टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन के साथ सैन्य अभ्यास करने का एलान किया है. रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि यूक्रेन युद्ध को लेकर कुछ पश्चिमी अधिकारियों ने भड़काऊ बयान दिए हैं, जिसके बाद रूस ने परमाणु हथियारों के साथ सैन्य अभ्यास करने का निर्णय लिया है. यह आदेश खुद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दिया है.