अंतर्राष्ट्रीय
UN के मुताबिक विदेश में रहने वाले भारतीयों ने सबसे ज्यादा पैसा विदेश से स्वदेश भेजा है. 'वर्ल्ड माइग्रेशन रिपोर्ट-2024' के मुताबिक 2022 में विदेश में बसने वाले भारतीयों ने 111 अरब डॉलर की राशि भारत वापस भेजी. इसके बाद मेक्सिको का नंबर आता है. इससे पहले चीन लंबे समय तक नंबर-1 की पोजिशन पर था लेकिन वह भी $100 अरब का आंकड़ा पार नहीं कर पाया. भारत पहला ऐसा करने वाला पहला देश है.