देश
भ्रामक विज्ञापन मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है. जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्ला की पीठ ने कहा कि सेलिब्रिटी और इन्फ्लुएंसर भी भ्रामक विज्ञापनों के लिए समान रूप से जिम्मेदार हैं. अगर वे किसी भ्रामक उत्पाद या सेवा का समर्थन करते हैं तो विज्ञापन एजेंसियां या एंडोर्सर के साथ झूठे और भ्रामक विज्ञापन के लिए समान रूप से जिम्मेदार हैं.