अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

रूस की राजधानी मॉस्को में मंगलवार को आयोजित एक भव्य समारोह में व्लादिमीर पुतिन ने देश के राष्ट्रपति के रूप में अपना पांचवां कार्यकाल शुरू किया है. उन्होंने रूसी लोगों के प्रति उन पर भरोसा जताने के लिए आभार जताया है. पुतिन ने अपनी शक्ति के भीतर वो सबकुछ करने की कसम खाई है, जो वह देश के लिए कर सकते हैं. इतना ही नहीं उन्होंने लोगों से कहा कि यह एकजुटता का समय है.