राजनीती

राजनीती

लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा में BJP को बड़ा झटका लगा है. 3 निर्दलीय विधायकों ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया है. जिसके बाद कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है. उन्होंने कहा, "BJP सरकार अल्पमत में आ चुकी है. इसलिए हरियाणा में तुरंत राष्ट्रपति शासन लागू करके विधानसभा चुनाव करवाए जाने चाहिए. बीजेपी जा रही है, कांग्रेस आ रही है."