क्रिकेट
दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रन से मात दे दी है. DC ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 221 रन बनाए, जबकि RR की टीम 20 ओवर में 201 रन ही बना सकी. जीत के साथ दिल्ली ने IPL प्लेऑफ के समीकरण को दिलचस्प बना दिया है. दिल्ली ने प्वाइंट्स टेबल में 12 अंक हासिल कर लिए हैं. इसके साथ ही उसने चेन्नई, हैदराबाद और लखनऊ की बराबरी कर ली है. प्वाइंट्स टेबल में अब 4 टीमों के एक बराबर अंक हैं.