देश
उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग अब तक नहीं बुझ पाई है. रविवार को इस आग ने एक और जान ले ली जिस कारण मृतकों की संख्या 5 पहुंच गई है. आग के कारण आदि कैलाश हेलीकॉप्टर दर्शन सेवा दूसरे दिन भी निलंबित कर दी गई है. वहीं, आग से निकले धुएं की वजह से पिथौरागढ़ के नैनी-सैनी हवाई अड्डे पर उड़ानों का आगमन रोक दिया गया है. CM धामी ने सभी जिलाधिकारियों को आग की निगरानी करने को कहा है.