देश

देश

जम्मू कश्मीर के पुंछ में हुए आतंकी हमले में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के कॉरपोरल विक्की पहाड़े शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर सोमवार की सुबह 10:30 बजे छिंदवाड़ा हवाई पट्टी पहुंचा। विक्की की पत्नी और बहनें भी पहुंची थीं। विक्की अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए आ रहे थे, लेकिन शनिवार को शहीद हो गए। उनके परिवार में उनकी पत्नी, 5 साल का बेटा, मां और तीन बहनें हैं।