क्रिकेट
IPL 2024 के 55वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान से 173 रन बनाए. जवाब में हार्दिक पांड्या के धुरंधरों ने यह मैच 17.2 ओवर में ही जीत लिया. मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव ने शतकीय पारी खेली. उन्होंने 51 गेंदों में 12 चौके और 6 छक्कों की मदद से 102 रन बनाए.