देश

देश

शराब घोटाला मामले में बीआरएस विधायक के. कविता की जमानत याचिका को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज कर दिया है. कविता की अंतरिम और नियमित, दोनों जमानत याचिकाएं कोर्ट से खारिज हो गईं हैं. ईडी और सीबीआई की दलील थी कि बीआरएस नेता को जमानत मिलने से मामले की जांच प्रक्रिया प्रभावित होगी. ED ने उन्हें 15 मार्च को गिरफ्तार किया था, वो फिलहाल तिहाड जेल में न्यायिक हिरासत में हैं.