अंतर्राष्ट्रीय
भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री कैप्टन सुनीता विलियम तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगी. वह नए अंतरिक्ष यान बोइंग स्टारलाइनर पर सवार होकर 7 मई की सुबह अमेरिका के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरेंगी. यह उड़ान भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे के करीब होगी. लॉन्च पैड पर ट्रेनिंग के दौरान विलियम्स ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाना घर वापसी जैसा होगा."