देश

देश

झारखंड में टेंडर घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. PMLA के तहत करीब आधा दर्जन ठिकानों पर रेड की खबर आ रही है. ED की ये कार्रवाई निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम और उनके करीबियों के ठिकानों पर की जा रही है. झारखंड के मंत्री आलमगीर के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू नौकर के परिसरों की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान करोड़ों का कैश भी बरामद हुआ है.